Program
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नागपुर शहर में चार स्थानों पर “चैतन्य नवदुर्गा दर्शन”

चैतन्य नवदुर्गा दर्शन झांकियों का उद्घाटन संपन्न
दिनांक २१ सितम्बर महल में, बुधवारी बाजार के पास, कल्याणेश्वर मंदिर के पीछे नागपुर में “चैतन्य नवदुर्गा दर्शन” झांकियो का उद्घाटन तथा छापरु नगर में, सोसायटी नंबर २ के पीछे, NIT ग्राउंड में सम्पन्न हुआ | हर व्यक्ति जीवन में सुख और शांति की चाहना रखता है | जीवन में सुख है, शांति है तो जीवन सुहावना बनता है | नवरात्री में जब देवियो का आवाहन किया जाता है, आरती में बोला जाता है पाप नाशिनी, असुर संहारिणी, वीणावादिनी, शेरावाली की हमारे दुःख हरो, सुख दो | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भारत में हर जगह का कार्यक्रम बहोत धूमधाम से मनाया जाता रहा है |
महल में उद्घाटन के समय श्रीमती कंचन गडकरी अध्यक्ष मातृसेवा संघ, विकास जी कुंभारे आमदार बंडुजी राऊत, अध्यक्ष महल नागरिक सेवा मंडल, रोशन जी जयस्वाल उपाध्यक्ष, महल नागरिक सेवा मंडल, नेहा वाघमारे- नगर सेविका,सुमेधा देशपांडे – नगर सेविका ,डॉ. रवि तथा श्रीमती स्मिता कोल्हे, नागपुर ब्रह्माकुमारीज की संचालिका ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी आदि उपस्थित थे |
ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी ने अपने प्रवचन में कहा की, जब नारी स्वयम को पहचान लेती है और अपने पिता परमात्मा शिव को अपने जीवन का आधार बना लेती है तब वह अबला के बजाये सबला बन जाती | सारे भारतवासी उसे वन्दे मातरम् के रूप में वंदना करते है | वही शिवशक्ति दुर्गा,अम्बा,सरस्वती, संतोषी माता जैसी पूजनीय बन जाती है | परमात्मा शिव से शक्ति पाकर नारी समस्त संसार की उधारकर्ता बन जाती है | नारी ने परमात्मा से राजयोग सीखकर स्वयंम के और समाज में निहित दुर्गुणों का, आसुरी वृत्तियों का, कुरीतियों का आध्यत्मिक दिव्य अस्त्र- शास्त्र से विनाश किया और एक नये समाज की पुनर्स्थापना की |
उद्घाटन में कांचन गडकरी , ने कहा की आज की नारी कमजोर बन गई है उसे शक्तिशाली बनकर कुरीतियों का, कुसंसारो का संहार करना चाहिए | कार्यक्रम का संचालन महल की ब्रह्माकुमारी वर्षा बहन ने और आभार प्रदर्शन ब्रह्माकुमारी मंजू बहन ने किया
उसी तरह छापरूनगर में कृष्णा जी खोपड़े, आमदार, मनोज चपले नगर सेवक ,नरेंद्र बोरकर नगर सेवक , आभा पांडे नगर सेविका, मनीषा कोठे नगर सेविका, पुरषोत्तम जी फूलवानी सिंधी पंचयत समिति के अथ्यक्ष, तथा ब्रह्माकुमारी मनीषा दीदी, सहसंचालिका ब्रह्माकुमारीज वसंत नगर प्रमुख रूप से उपस्थित थे |
२२ सितम्बर को दत्तवाडी में शिलादेवी पब्लिक स्कूल के सामने के मैदान में देवियो के झंकियो का उद्घाटन संपन्न हुआ | ब्रह्माकुमारी मनीषा दीदी ने देवियो का आध्यत्मिक रहस्य समझाकर महिलाओं अबला की बजाय सबला बनाने की प्रेरणा दी | कार्यकर्म में नरेश जी चारदे, उपनगर अध्यक्ष नगरपरिषद नगर परिषद वाड़ी, कल्पना ताई सगदेव नगरसेविका तथा सतीशजी जिंदल , जिंदल पब्लिक स्कूल के डारेक्टर उपस्थित थे | वाड़ी की ब्रह्माकुमारी शारदा बहन ने पुष्पगुच्छ देकर सबका स्वागत किया और मंजू बहन ने कार्यक्रम का संचालन किया |
उसी तरह २२ सितम्बर को बुटीबोरी में भाऊसाहेब मूलक कॉलेज के पास देवियो की झाकियों का उद्घाटन संपन्न हुआ | ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी ने देवियो का आध्यत्मिक रहस्य समझाकर महिलाओ को सक्षम बनने की प्रेरणा दी | कार्यक्रम में राकेश जी सुराना मैनेजिंग डायरेक्टर चांदवील प्लास्टिक कंपनी, अविभाउ गुर्जर जिल्हा महासचिव भाजपा, डॉ. अंजलि दाते आदि उपस्थित थे | कार्यक्रम का संचालन एव स्वागत बुटीबोरी की ब्रह्माकुमारी शुभांगी बहन ने किया | विद्यालय का परिचय ब्रह्माकुमारी दमयंती बहन ने दिया |
झाँकियो में माँ दुर्गा जी के नव रूपों का दर्शन चैतन्य में दिखाया जा रहा है | विशाल एव भव्य मंडप में रंग बिरंगी लाइटिंग के बिच में एक साथ, एक ही समय पर, एक ही मंच पर लोग दर्शन ले सकेंगे एव अपनी मनोकामना पूर्ण कर सकेंगे | पर्वतो से निकली हुई देवियाँ एव महिशासुर राक्षस का चक्र द्वारा वध दिखाया जा रहा है | साथ में देवियों का अर्थ समजने के लिए आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी लगाई गई है | लोग इन देवियों के दर्शन एव प्रदर्शनी के अवलोकन से अपने मनोविकरोपर विजय प्राप्त कर सकेंगे और जीवन में सदा शुख शांति आनंद एव शक्ति का अनुभव कर सकेंगे |